फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रेम विवाह से नाराज दो परिवार भिड़े, बुजुर्ग समेत कई घायल

Sat, 08 Nov 2025 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रेम विवाह से नाराज दो परिवारों के सदस्यों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की। इस घटना में बुजुर्ग समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी गुरमीत सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीती पांच नवंबर को वह परिवार के साथ घर में खाना खा रहा था। तभी सूचना मिली की उसके भतीजे कुलविंदर सिंह को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीटा है। तब उसके पिता प्रीतम सिंह (71), बेटा और छोटा भतीजा कार से उसे खोजने के लिए निकले। जब वह गढ़ीनेगी पहुंचे तो वहां मौजूद अशोक सिंह और जोगेंद्र सिंह पुत्रगण मुखल सिंह, हरवीर सिंह व अमन सिंह पुत्रगण अशोक सिंह, कमलजीत सिंह, कंवलजीत सिंह व दलीप सिंह पुत्रगण गगन सिंह ने उन्हें कार से खींचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और कार में तोड़फोड़ की।
आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस घटना में उसके पिता, बेटा व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



ग्राम दुर्गापुर निवासी रमनदीप कौर ने कुंडा थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि उसके पति हरवीर सिंह घर के काम से गढ़ीनेगी बाजार गए थे। इस दौरान वह फास्ट फूड स्टाल पर खाने का सामान ले रहे थे। तभी गांव निवासी कुलविंदर सिंह व उनके दोस्त गुरचरन सिंह निवासी गढ़ीनेगी नशे में वहां आए और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया और वहां से भाग गए।
जानकारी होने पर उसके पति के दिव्यांग चाचा जोगेंद्र सिंह और पिता अशोक सिंह गढ़ीनेगी आ रहे थे। इसी बीच कुलविंदर के परिजन दादा प्रीतम सिंह, चाचा गुरमीत, सिंह और उनके बेटे गुरकीरत सिंह, चरनजीत सिंह ने रास्ते में हमला कर दिया जिसमें चाचा जोगेंद्र सिंह व पिता अशोक सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसने हरवीर सिंह से प्रेम विवाह किया है। इसके कारण उसके परिजन खुश नहीं हैं और समय-समय पर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक पक्ष के नामजद सात और दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें