रुद्रपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
शुक्रवार की शाम एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय की अगुवाई में टीम ने ब्लॉक रोड पर बाइक सवार दो संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका था। दोनों ने अपना नाम अकरम और उमर निवासी ग्राम गुलड़िया थाना मीरगंज, बरेली बताया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 106.74 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल बरामद हुए थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि तस्करों के कब्जे से 13 हजार रुपये नकदी बरामद हुए हैं। आरोपी बरेली से स्मैक लाकर रुद्रपुर में बेचते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्मैक डीलर का नाम बताया है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों अभियुक्ताें को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।