फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कम दाम पर सोना बेचने का झांसा देकर 50000 ठगे

Sun, 06 Oct 2024 03:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने कम दामों में सोना बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले मां-बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त पीली धातु की माला और नकदी बरामद हुई है। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फुलसुंगी के जोशी काॅलोनी निवासी शनि शर्मा ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा था कि उनकी हल्द्वानी के मुखानी में फर्नीचर की दुकान है। उनकी दुकान में आए तीन लोगों ने खोदाई में मिला सोना कम दामों पर बेचने की बात कही थी।
अभियुक्तों ने उसे भरोसे में लेकर 50000 रुपये ले लिए थे। बाद में पता चला कि सोना नकली है। इस पर शनि ने अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया। शनिवार को विवेचक एसआई विक्रम सिंह धामी और टीम ने आरोपी कन्हैयामाली निवासी ग्राम मोहकमपुर थाना टीपीनगर मेरठ, संजय राय और उसकी मां मीना देवी निवासी ग्राम लालगंज आदर्शनगर ब्लाॅक के पीछे थाना लालगंज जिला रायबरेली को मोदी मैदान के किनारे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से झूमरनुमा माला पीली धातु, एक मोबाइल, 3340 रुपये और एक थैला बरामद हुआ है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। माला को सोने की बताकर आरोपी उसे कम दाम पर बेचने का झांसा देकर ठगी करते थे। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें