फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नशीली दवाओं के दो तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। यूपी से नशीली दवाइयां की तस्करी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि ग्राम मखबारा निवासी हरपाल सिंह और उसका भाई राजेश सिंह सिसैया में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। दोनों अपने साथियों के साथ संगठित होकर यूपी से प्रतिबंधित दवाइयां, नशीले इंजेक्शन और टेबलेट की तस्करी कर उत्तराखंड लाते हैं। उसे सिसैया स्थित मेडिकल स्टोर में बेचते है। दोनों आरोपियों ने प्रतिबंधित नशीली दवाईयों का कारोबार करने की बात स्वीकारी है। दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उन पर साल 2022 में मारपीट, गालीगलौज और जानलेवा हमले की धाराओं में भी केस दर्ज हैं। दोनों ने गैंग बनाकर यूपी से अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को लाकर मेडिकल स्टोर में ब्रिकी कर काफी चल-अचल सम्पत्ति बनाई है।
सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पांच जनवरी को बीट अधिकारी की सूचना मामला दर्ज किया था। इसकी जांच तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने की थी। जांच में दोनों के आपराधिक प्रवृत्ति के होने की पुष्टि की थी। इसके बाद दोनों के विरूद्ध धारा 2/3 गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें