फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अब पोस्ट ऑफिस नहीं, घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल और पत्र

Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डाक उपभोक्ताओं को पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पार्सल या डाक भेजना पड़ता है लेकिन उपभोक्ताओं का राहत देते हुए भारतीय डाक विभाग ने क्लिक एंड बुक की सुविधा को शुरू कर दिया है। इस ऑनलाइन सुविधा के जरिए उपभोक्ता घर बैठे ही अपना पार्सल या डाक बुक करा सकते हैं। फिलहाल शुरुआती चरण में रोजाना करीब 12 उपभोक्ता ही इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस की साइट पर कराना होगा पंजीकरण
क्लिक एंड बुक सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक साइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। जो पूरी तरह निशुल्क होता है। इसके बाद गंतव्य का नाम, पता और पिन आदि के अलावा अपना नाम, पता और पिन आदि भी दर्ज करना होगा। इस साइट के जरिए ही उपभोक्ता के यूपीआई या बैंक खाते से पार्सल व डाक की तय धनराशि कट जाएगी। खास बात यह है कि इसके जरिए भेजे जाने वाले पार्सल व डाक को पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि घर से प्राप्त कर गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। रविवार व अन्य सरकारी छुट्टी के दिन बुक पार्सल या डाक को प्रतिनिधि प्राप्त नहीं करेंगे। बल्कि अगले दिन वह बुकिंग के पते से समान प्राप्त करेंगे और स्पीड पोस्ट के तय मानक के अनुसार कम से कम दिनों में गंतव्य तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें