फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक को रौंदा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक को अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा ग्राम दारापुर निवासी शिवम (22) अपने परिवार के साथ दुर्गा कॉलोनी में रह रहा था। उसके पिता सुरेश की मौत हो चुकी है। परिवार में मां रेखा के अलावा एक भाई सत्यम व बहन अंजू है। शिवम राजमिस्त्री के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मां रेखा एक निजी स्कूल में परिचारिका है। बुधवार रात वह सैनिक कॉलोनी निवासी मुक्का सिंह (64) के साथ बाइक से रामनगर रोड की ओर जा रहा था। रात करीब आठ बजे रामनगर रोड पर बांके बिहारी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में मुक्का सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस 108 से सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसआई अशोक फर्त्याल ने दोनों शवों का पंचनामा भरा। दोनों मृतक अविवाहित थे। मुक्का सिंह मूलत: शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव भडेरी का रहने वाला था। वह सैनिक कॉलोनी में अपने भाई सूच्चा सिंह के परिवार के साथ रहता था। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें