फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूटी की टक्कर से गई जान

Sun, 01 Nov 2026 06:59 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा

सार

खटीमा। क्षेत्र में शनिवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सैंजना में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से राजमिस्त्री की जान चली गई, जबकि सिसैया में स्कूटी की टक्कर से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में शनिवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सैंजना, पटपुड़ा निवासी सुभाष सिंह (35) पुत्र पूरन सिंह शनिवार देर शाम खटीमा से घर लौट रहे थे। सैजना के पास वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको खटीमा उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सुभाष राजमिस्त्री का काम करते थे।

इधर, सिसैया निवासी राधेश्याम (55) पुत्र गौरीशंकर शनिवार को घर से कुछ दूरी पर पैदल जा रहे थे। तभी एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी चालक मौके पर फरार हो गया। घायल को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें