फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें...नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

Fri, 03 Jul 2026 04:19 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

नानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस, दमकल और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि मृतकों के पास मिले अस्पताल के दस्तावेजों और अन्य कागजात के आधार पर एक युवक की पहचान राहुल लक्ष्य, निवासी नेपाल, के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे के बाद फरार हुए कार सवारों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें