फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Sun, 19 Jan 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बंद घर के ताले तोड़ कर एक लैपटाॅप और छह हजार की नकदी चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन




कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के मानपुर रोड स्थित राजपुरम कॉलोनी नियर आटा चक्की के पास निवासी सूरज प्रकाश ने बीते शुक्रवार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 जनवरी को अपनी बहन के घर गया था। जब वह 16 को वापस आया तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर जाकर देखा तो एक लैपटॉप व अलमारी में रखी छह हजार की नकदी गायब थी।
उधर, एसपी अभय सिंह व सीओ दीपक सिंह के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद परवेज उर्फ सोनू निवासी पुष्प विहार कॉलोनी और अशरफ उर्फ बब्बू निवासी मोहल्ला किला गंगेबाबा रोड बताया। कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि मोहम्मद परवेज उर्फ सोनू पर दो हत्या के केस दर्ज हैं, जबकि अशरफ उर्फ बब्बू पर काशीपुर थाने में धारा 392/411 और 4/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें