बाजपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के काजीजादगां गोकुलनगर चांदपुर बिजनौर निवासी सतेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उसने अपनी बेटी पल्लवी शर्मा का विवाह 15 जुलाई 21 को किया था। आरोपियों ने दहेज में साढ़े तीन लाख नकदी और एक कार की डिमांड की। उसने ढाई लाख रुपये नकद और एक लाख बैंक खाते में ट्रांसफर की। इसके अलावा मोबाइल और बैंक के खाते में पैसे डाले गए। 25 अक्तूबर 24 को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि पल्लवी शर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने आरोपियों पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया। 25 अक्तूबर को बाजपुर कोतवाली और 30 अक्तूबर को एसएसपी को शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसपर उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ विभव सैनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अनुभव शर्मा, अनिल, सुनीता और दीवांचल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।