फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

Tue, 20 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन


गांव खमरिया निवासी नरेश, उसका भाई विशंबर और सूरज रविवार को बाइक से घर लौट रहे थे कि रामराज रोड संजय कॉलोनी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे टैंपो और ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार नरेश की मौत हो गई।

उसके भाई विशंबर ने हल्द्वानी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि सूरज का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डीके जोशी, यासीन अहमद, रामकिशन, दर्शन गोयल, भाजपा नेता राजेश कुमार, विमल शर्मा आदि लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक नरेश की दो पुत्री सहित तीन बच्चे हैं। एसआई योगेश दत्त ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने पीछाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक अभी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें