भाई की तहरीर के आधार पर भाभी व सास के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
काशीपुर। राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह की फंदा लगाकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जसपुर के तालबपुर निवासी पाकेश कुमार ने आईटीआई थाना में तहरीर सौंपी। बताया कि उसका भाई दौलत सिंह तहसील बाजपुर में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर तैनात था। भाई का विवाह ललिता के साथ हुआ था। ललिता वर्तमान में सहायक समाज कल्याण अधिकारी गदरपुर/जसपुर में कार्यरत हैं। भाभी परिवार वालों से झगड़ा करके अलग काशीपुर में रहने लगीं। भाई दौलत सिंह पर भाभी व सास परिवार से संबंध नहीं रखने का दबाव बनाने लगी। इस बात को लेकर भाई परेशान रहने लगा। आरोप लगाया कि उसकी भाभी ललिता व सास राजबाला ने भाई को आत्महत्या के लिए उकसाया है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।