फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाथियों के लिए बने दो आर्टिजन, गर्मी में बुझा रहे प्यास

Fri, 13 Mar 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आगामी दिनों में भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने टांडा वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के लिए विशेष जल व्यवस्था की है। विभाग ने हाईवे के दोनों ओर जंगल के भीतर आर्टिजन (जल स्रोत) तैयार कराया है, जिससे हाथियों को जंगल के भीतर ही पानी उपलब्ध हो सके। इन जल स्रोतों के बनने के बाद बड़ी संख्या में हाथी यहां पहुंचकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

वन अधिकारियों के अनुसार गर्मियों के मौसम में जंगल के प्राकृतिक जल स्रोत सूख जाते हैं। ऐसे में पानी की तलाश में हाथी कई बार जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर लेते हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन जाता है और मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति भी पैदा हो जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने टांडा क्षेत्र में जंगल के भीतर आर्टिजन बनवाए हैं ताकि हाथियों को पर्याप्त पानी मिल सके और वे जंगल के भीतर ही रहें।
हाईवे के दोनों ओर बनाए गए इन जल स्रोतों तक हाथियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल के भीतर ही पानी उपलब्ध कराना है ताकि वे आबादी वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। अधिकारियों के मुताबिक गर्मी बढ़ने के साथ-साथ इन जल स्रोतों की नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि पानी की उपलब्धता बनी रहे और वन्यजीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


टांडा वन क्षेत्र में बनाए गए आर्टिजन से हाथियों को गर्मी के मौसम में राहत मिल रही है। इससे हाथियों के जंगल से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में आने की संभावना भी कम होगी। विभाग की ओर से इन जल स्रोतों की नियमित निगरानी की जा रही है। - उमेश चंद्र तिवाड़ी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें