फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खैर के 340 गिल्टों से भरे ट्रक सहित दो गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात की टीम ने एक गोदाम परिसर से खैर के गिल्टों से लदे ट्रक सहित दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि एक तस्कर फरार हो गया।
विज्ञापन


डीएफओ उमेश तिवारी, एसडीओ शशि देव के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर रात पीपलपड़ाव वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने वन टीम के साथ गांव हरलालपुर स्थित एक पुराने गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान खैर के गिल्टों से भरा ट्रक पकड़ा। मौके से चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। लकड़ी तस्कर फरार हो गया।
रेंजर ने बताया कि ट्रक में खैर के 340 गिल्टे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार चालक ने अपना नाम जावेद निवासी गोधी हमीरपुर मुरादाबाद और हेल्पर ने दानिश निवासी हमीरपुर भोजपुर मुरादाबाद बताया है। चालक खैर के गिल्टों को लेकर पानीपत जा रहा था। उसने खैर की लकड़ी बाजपुर गांव निवासी मुनब्बर अली की बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 26 वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्कर की तलाश में दबिश दी गई है। आरोपी तस्कर घर से फरार है। तस्कर ने गोदाम को किराये पर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें