फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: एसटीएफ ने फर्जी लाइसेंस नेटवर्क पर कसा शिकंजा, दो गिरफ्तार; हथियार बरामद

Sat, 13 Jun 2026 02:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार देर रात रुद्रपुर और सितारगंज में दबिश देकर रेस्टोरेंट संचालक समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
रेस्टोरेंट संचालक समेत दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर रात रुद्रपुर और सितारगंज में दबिश देकर एसटीएफ ने रेस्टोरेंट संचालक समेत दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में दो पिस्टल और 31 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। बाहरी राज्यों से आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद चार जून को काशीपुर कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी विवेचना के क्रम में शुक्रवार की देर रात एसटीएफ ने इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में सितारगंज-रुद्रपुर में दबिश दी गई। जहां से ग्राम भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, बरेली (उप्र) व हाल सितारगंज निवासी और सरदार रेस्टोरेंट के संचालक करनजीत सिंह और नियर मंडी, सितारगंज निवासी विक्रमजीत सिंह तूर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें