फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: छह छात्राओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, दो युवक गिरफ्तार; मुख्य आरोपी बनबसा से दबोचा

Sat, 24 Oct 2026 06:28 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दिनेशपुर के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छह छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, जिसे बनबसा से दबोचा गया।
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनेशपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छह छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने बनबसा से दबोच लिया। दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 23 अक्तूबर को मामला सामने आने के बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर दिनेशपुर थाना पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मो. बिलाल ने संस्थान की छह छात्राओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर और फोटो अपने साथी अनस के साथ साझा किए थे। आरोप है कि इसके बाद छात्राओं को अश्लील टिप्पणियों, गाली-गलौज, छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने व गला काटने जैसी गंभीर धमकियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डिजिटल साक्ष्यों की जांच के साथ यह पता लगाया जा रहा है कि छात्राओं की निजी जानकारी कैसे जुटाई गई और मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें