फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा से अभद्रता पर अस्पताल के प्रधान सहायक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Two Arrested for Misbehaving Lady Sub Inspector - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कोतवाली में तैनात एक महिला एसआई ने सरकारी अस्पताल के प्रधान सहायक समेत दो लोगों के खिलाफ फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों की जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

महिला एसआई ने तहरीर में कहा कि सरकारी अस्पताल के प्रधान सहायक संजीव शर्मा के खिलाफ 25 नवंबर 2019 को अपनी नौकरानी से छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे की विवेचना एसआई ने की थी। इस नाते आरोपी का मोबाइल नंबर फोन में सेव था। 29 दिसंबर को वह एस्कार्ट ड्यूटी पर थीं। ड्यूटी निपटाने के बाद वह सरकारी गाड़ी से चीमा चौराहे पर पहुंची तो वहां एसएसआई सतीश कापड़ी मौजूद थे। उनके निर्देश पर वह वाहनों की चेकिंग करने लगी। 29 दिसंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे उसके मोबाइल पर संजीव शर्मा का फोन आया। फोन उठाने पर संजीव ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने स्पीकर ऑन कर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को संजीव की बात सुनाई। आरोप है कि मना करने के बावजूद संजीव और उसके साथ मौजूद एक और व्यक्ति उससे अभद्रता करते रहे और बाद में फोन काट दिया। उसने फोन कर संजीव से अभद्रता का कारण पूछा तो उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम संजय कुमार बताते हुए गालीगलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर मंगलवार देर रात ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाकर उन्हें सिविल जज (सि.डि/एसीजेएम) विनोद कुमार वर्मन की अदालत में पेश किया। अधिवक्ता अंबरीश अग्रवाल ने आरोपी संजीव की जमानत के लिए प्रार्थनापत्र पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें