फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल श्री हरि रजत जयंती यात्रा’ की सफलता को लेकर एकल परिवार की बैठक

विज्ञापन
सितारगंज में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते वरिष्ठ प्रचारक, विहिप के केंद्रीय सहमंत् - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। एकल परिवार की श्री हरि रजत जयंती यात्रा सितारगंज में तीन जनवरी को पहुंचेगी। इसकी सफलता को लेकर बुधवार को एक बैठक हुई। ग्राम स्वराज मंच के प्रदेश संयोजक खूब सिंह ‘विकल’ को संपूर्ण कार्यक्रम का प्रमुख मनोनीत किया गया है। वरिष्ठ प्रचारक स्नेहपाल ने बताया कि यात्रा दो दिन तक क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेगी। इसके तहत प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में यात्रा के लिए बलविंदर सिंह तथा सतीश उपाध्याय को जलपान और भोजन व्यवस्था, नवीन भट्ट और अमित रस्तोगी को मीडिया, लक्ष्मण सिंह राणा को ग्राम संपर्क के साथ स्वच्छता, विद्या अग्रवाल, जया जोशी, सुलोचना रावत तथा मुन्नी पांडेय स्वागत प्रमुख बनाई गईं। विकल ने बताया कि यात्रा नगर के महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट पहुंचेगी। यहां थरुवाटी होली और कुमाऊंनी लोक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के भी दर्शन किए जाएंगे। वहां पर एकल अभियान के राज्य प्रमुख अरविंद कुमार कनौजिया, उत्तराखंड संभाग अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, भाग समिति उपाध्यक्ष एवं अंचल प्रभारी लाल सिंह दायमा, खटीमा अंचल समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राणा, युवा समिति प्रमुख सतीश उपाध्याय, संच अध्यक्ष साधना राणा, संच कमांडर नवीन भट्ट ‘निराला’, मनीषा बिष्ट, दयाराम अग्रवाल, फाल्गुनी सरकार, पूजा मेहर, सोनिया मंडल, ममता कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें