फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: पुलिस कर्मियों की बाइकें फूंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

Mon, 30 Oct 2023 10:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में पुलिस की दो मोटरसाइकिल जलाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि नामजद दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कच्ची शराब की कसीदगी करने की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस की दो मोटरसाइकिल जलाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नामजद दो आरोपी अभी फरार हैं।  

विज्ञापन


कुंडा थाना में रविवार को सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि 27 अक्तूबर की दोपहर ग्राम केसर गणेशपुर के जंगल में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर तीन मोटरसाइकिल से पुलिस टीम पहुंची थी। इस दौरान चार लोग कच्ची शराब की तस्करी कर रहे थे जो टीम को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने जंगल में शराब की दो भट्टियां नष्ट करने के साथ 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की थी। जब टीम जंगल से लौटी तो देखा फरार शराब तस्करों ने उनकी दो मोटरसाइकिल आग के हवाले कर दी थी। 

मामले में ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ डड्डी, सुखदेव सिंह उर्फ काले, गुरचरन सिंह उर्फ चन्नी और हरिओम के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। सीओ ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने नामजद आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ डड्डी को केसरी गणेशपुर गांव जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। वहीं, हरिओम को रविवार की सुबह हरियावाला चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने पुलिस टीम आने पर उनकी रोजी-रोटी को नुकसान पहुंचाने के एवज और गुस्से में पुलिस कर्मियों की दो बाइक जलाने की बात कबूली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें