फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निर्माण सामग्री चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार, दो भागे

Thu, 20 Aug 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नेशनल हाईवे पर निर्माण सामग्री चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों ने रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली कुंडा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कादरपुर मस्ती निवासी सत्यवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि हाईवे पर काफी समय से सरिया और लोहे की प्लेटें चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं। 18 अगस्त की रात आरोपी एक कार और ई-रिक्शा में सवार होकर मौके पर पहुंचे और सरिया के नौ बंडल चुराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर धर्म सिंह और अमित को दबोच लिया, जबकि उनके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मौके से भागे दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें