फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फर्जी फर्म के नाम पर जीएसटी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। लकड़ी व्यापार की फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ बीते वर्ष थाना अजीमनगर जनपद रामपुर (यूपी) में जीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इन्होंने जीएसटी से जुड़े फर्म के अभिलेखों में धोखाधड़ी कर फर्जी फर्म बनाने में मदद की। फर्जी फर्म की मदद से बिना वास्तविक इनवर्ड सप्लाई के बोगस लेन-देन के सहारे फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम लेकर सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाया।

राज्य कर रेंज मुरादाबाद (यूपी) उपायुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह ने 25 अगस्त 2025 को जीएसटी चोरी संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में अमन कुमार निवासी ग्राम दादूवाला और नवाब अली निवासी मोहल्ला छीपियान का नाम प्रकाश में आया। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बीते दिन दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से सील सर्वे मुहर, लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड और रजिस्टर बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें