फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबर: साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बनेगा तुमड़िया डैम, बोटिंग का मिलेगा रोमांच; प्राथमिक सर्वे का कार्य पूरा

Sat, 22 Aug 2026 12:02 AM IST
Heera जीवन कुमार

सार

काशीपुर का तुमड़िया डैम जल्द ही साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के शौकीनों के लिए एक नया और प्रमुख आकर्षण बनने जा रहा है। यहां पर्यटकों को डैम के शांत और प्राकृतिक परिवेश के बीच मोटर बोट राइडिंग का रोमांच मिलेगा।
विज्ञापन
Tumaria Dam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

तराई क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काशीपुर का तुमड़िया डैम जल्द ही साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के शौकीनों के लिए एक नया और प्रमुख आकर्षण बनने जा रहा है। यहां पर्यटकों को डैम के शांत और प्राकृतिक परिवेश के बीच मोटर बोट राइडिंग का रोमांच मिलेगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और आगामी अक्तूबर माह से इसे शुरू करने की पूरी योजना है।

पर्यटन विभाग की ओर से डैम क्षेत्र का प्राथमिक सर्वे पूरा किया जा चुका है। मोटर बोट संचालन के लिए सिंचाई विभाग और वन विभाग से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी मिल चुके हैं। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद सितंबर के अंत में पर्यटन विभाग की एक विशेष टीम फिर से तुमड़िया डैम का विस्तृत सर्वे करेगी।

इस दौरान बोट संचालन के लिए सुरक्षित क्षेत्र, जल स्तर और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद अक्तूबर में मुख्यमंत्री द्वारा इसका औपचारिक शुभारंभ किए जाने की संभावना है।

ईको-फ्रेंडली हट और पक्षी प्रेमियों के लिए खास आकर्षण

डैम के किनारों पर पर्यटकों के ठहरने और अल्प विश्राम के लिए आधुनिक एवं इको-फ्रेंडली हट (कुटिया) का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, सर्दियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं, जिससे यह स्थल बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए भी स्वर्ग साबित होगा।

स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन

तुमड़िया डैम में पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय स्तर पर व्यापार को पंख लगेंगे। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से छोटे दुकानदारों, वाहन चालकों और होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुमड़िया डैम में मोटर बोट राइडिंग शुरू कराना एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। मानसून के बाद अक्तूबर माह में इसे शुरू किया जाएगा जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की आजीविका सुधरेगी। - अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर

तुमड़िया डैम को साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मानसून के बाद डैम का जलस्तर सामान्य होने पर विकास कार्यों और तैयारियों में और तेजी लाई जाएगी। लता बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें