फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के विवाद में कंडक्टर का सिर फोड़ा

Mon, 27 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यात्रियों को लेकर आ रही अल्मोड़ा डिपो के कंडक्टर और यात्री के बीच टिकट को लेकर विवाद हो गया। कुंडा थाना क्षेत्र में यात्री ने अपने गांव के पास चार साथियों को बुलाकर बस रुकवा दी। आरोप है कि कंडक्टर के साथ मारपीट कर तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया। दहशत फैलाने के मकसद से आरोपियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। घायल कंडक्टर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कुंडा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

रविवार को अल्मोड़ा डिपो की बस संख्या यूके07पीए2897 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से अल्मोड़ा रवाना हुई थी। कंडक्टर सनी भारती ने बताया कि एक यात्री ने अंबाला से हरिद्वार तक का टिकट लिया था, लेकिन हरिद्वार में उसने सुल्तानपुरपट्टी का टिकट लिया। परिचालक ने बताया कि जब बस भागूवाला के पास पहुंची तो युवक ने गलत टिकट काटने का आरोप लगाते हुए शिवराजपुरपट्टी तक का टिकट मांगा। जब उसने शिवराजपुरपट्टी में रोडवेज का स्टॉपेज नहीं होने का हवाला दिया तो आरोपी उससे उलझ गया। थोड़ी कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन


लेकिन आधी रात बस जैसे ही काशीपुर रोड स्थित हल्दुआ साहू के पास पहुंची तो बिना नंबर की ऑल्टो कार ने बस को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। कार से चार लोग उतरे। उसके द्वारा बस का दरवाजा नहीं खोले जाने पर एक व्यक्ति चालक की साइट से बस में चढ़ गया। आरोप है कि बस में पहले से मौजूद यात्री के साथ मिलकर उक्त युवक ने उसके सिर पर तमंचे की बट से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसने सीट के पास रखी लोहे की रॉड घुमाकर आत्मरक्षा की। उसने बताया कि आरोपियों ने बस के बाहर दो हवाई फायर भी किए। आरोपियों के जाने के बाद वे बस को लेकर कुंडा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद बस के साथ अल्मोड़ा को रवाना हो गए थे। घटना के समय बस में 42 यात्री थे। उसने डिपो अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। हमले में उसके सिर पर छह टांके आए हैं। 
विज्ञापन


कोट
परिचालक ने रात में थाने पहुंचकर मारपीट की तहरीर दी है। टिकट गलत देने को लेकर कंडक्टर और यात्री के बीच विवाद हुआ था। यात्री ने अपने साथियों को बुलाकर कंडक्टर के साथ मारपीट की। कंडक्टर ने फायरिंग की बात कही थी, लेकिन यात्रियों ने ऐसी जानकारी से इनकार किया था। फिलहाल मामले की जांच कर ऑल्टो कार और मारपीट करने वालों को तलाश किया जा रहा है।
- संजय पाठक, एसओ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें