फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकारी रावण के वध के साथ हुई असत्य पर सत्य की जीत

विज्ञापन
गदरपुर में राम-लक्ष्मण व रावण के पात्रों के बीच होता युद्ध। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दशहरे पर गांधी पार्क में रावण वध के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत हो गई। रावण दहन कार्यक्रम में 50 फीट का पुतला मात्र दस सेकेंड में जल गया जबकि कुंभकरण और मेघनाद का पुतला पांच सेकेंड में ही जलकर राख हो गया। कोविड-19 को ध्यान में रखकर श्रीराम नाटक क्लब और श्री सनात्न धर्म युवा मंच की ओर से सादगी से दशहरा पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के पात्रों का बैंड बाजे के साथ लोगों ने स्वागत किया। उसके बाद राम और लक्ष्मण के पात्रों ने तीर चलाकर रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले का दहन किया। आयोजन स्थल में मात्र 200 लोगों के आने की अनुमति मिलने पर लोगों ने गांधी पार्क के बाहर से खड़े होकर ही दशहरे पर्व का लुत्फ उठाया।
रावण का पुतला जलने के बाद बच्चे दीवार फांदकर पुतला जलने के बाद बची लकड़ियां बटोरने पहुंच गए। लोगों के अनुसार रावण की अस्थियां घर में रखना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, एएसपी देवेंद्र पींचा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महेश बब्बर, हरीश अरोरा, हरीश सुखीजा, जगदीश सुखीजा, विजय जग्गा, गुरमीत, सुभाष खंडेलवाल, विजय अरोरा, मनोज अरोरा, सचिन आनंद, अनिल शर्मा आदि थे।
इधर, विधायक ठुकराल ने इंदिरा कॉलोनी, गांधी पार्क, भूत बंगला, खेड़ा, मेट्रोपोलिस सिटी में आयोजित रावण पुतला दहन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
हनुमान के पात्र ने बच्चों को बांटे मास्क
रुद्रपुर। हनुमान का किरदार निभा रहे समाजसेवी सुशील गाबा ने गांधी पार्क में बिना मास्क के घूम रहे बच्चों को मास्क पहनाया। उन्होंने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। इधर, श्रीराम की वेशभूषा मनोज अरोरा, लक्ष्मण की वेशभूषा में गौरव बेहड़, सीता की वेशभूषा सचिन मुंजाल और विभीषण की वेशभूषा सचिन आनंद धारण किए थे।
श्रीराम ने रावण का किया वध, सत्य की हुई विजय
गदरपुर। पुरातन श्री शिव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा पर्व में श्रीराम और रावण के पात्रों के बीच युद्ध हुआ। इसमें श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध किया। इसके बाद रावण और उसके परिवार के सदस्यों के पुतलों को आग के हवाले किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते प्रशासन ने श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी को पांच दिवसीय रामलीला मंचन की अनुमति दी थी।

रुद्रपुर गांधी पार्क में बच्चों को मास्क पहनाते हनुमान के किरदार।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के गांधी पार्क में धू-धू कर जलता रावण का पुतला।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के गांधी पार्क में रावण के पुतले पर तीर चलाते राम व लक्ष्मण के पात्र।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें