फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपलिया मार्ग पर दो बाइक भिड़ी, एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 28 Mar 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर/पंतनगर।
विज्ञापन
जौनपुर से आजमगढ़ आ रही थी रोडवेज की एसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर/पंतनगर। वन विभाग की लकड़ी उतारकर रुद्रपुर से लालकुआं की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगीना कॉलोनी लालकुआं निवासी गोपाल पुत्र सुखलाल वन विभाग में ट्रक चलाता था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार देर रात गोपाल अपने ट्रक (यूपी 78/एएन 6060) में वन विभाग के लकड़ी लेकर लालकुआं से रुद्रपुर आया था। रुद्रपुर में लकड़ी उतारने के बाद जब गोपाल लालकुआं की ओर लौट रहा था। पंतनगर हल्दी के पास उसका ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और ट्रक के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बाजपुर। पिपलिया मार्ग स्थित घोघा नदी पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को देर शाम पिपलिया मार्ग पर घोघा नदी पुल के पास गांव हरिपुरा हरसान निवासी दानवीर सिंह (40), नवीन पाठक बाइक से बाजपुर लौट रहे थे कि सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दानवीर सिंह, नवीन चंद, दूसरी बाइक पर सवार अफसर अली निवासी गांव सरकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर एसआई नंदन सिंह रावत फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने दानवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक दानवीर सिंह बाजपुर क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर में नौकरी करता था। नवीन पाठक मूल रूप से अल्मोड़ा का निवासी है। पुलिस के अनुसार अंधेरे का समय होने पर दानवीर सिंह ने हेलमेट उतार करके पीछे बैठे नवीन चंद पाठक को दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें