फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचला बाइक सवार

Fri, 06 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर रोड पर बृहस्पतिवार देर रात नालंदा स्कूल के सामने दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक बाइक से छिटक कर गिरे देवरिया के ग्रामीण को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना इतनी वीभत्स थी कि शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


देर रात देवरिया निवासी गोपाल गिरी (40) पुत्र मोहन गिरी नगर से एक शादी में शिरकत कर अपने घर देवरिया जा रहा था। बताते हैं कि नालंदा स्कूल के सामने उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टकरा गई, जिससे गोपाल छिटक कर गिर गया। इस बीच एक ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया।

इससे शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अचानक पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान चंदन पांडे ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। बाद में दूसरी बाइक से घायल अज्ञात को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहां से दूसरे अज्ञात घायल को सर पर गंभीर चोट के चलते हल्द्वानी रेफर किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें