फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर को नई पहचान दिला रहा त्रिशूल चौक: बत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी प्रदीप बत्रा ने रुद्रपुर भ्रमण के दौरान त्रिशूल चौक पहुंचकर यहां स्थापित भव्य त्रिशूल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने त्रिशूल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और मेयर विकास शर्मा की ओर से शहर को सांस्कृतिक व आध्यात्मिक पहचान दिलाने की दिशा में किए गए इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे देश में विशेष पहचान है। ऐसे में शहरों के विकास के साथ-साथ उनकी संस्कृति और पहचान को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य होना जरूरी है। कहा कि मेयर की दूरगामी सोच से रुद्रपुर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे पूर्व नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का मेयर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मेयर ने उन्हें स्मृति स्वरूप डमरू भेंट किया। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, अमित नारंग, सुनील ठुकराल, राजन राठौर, उपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें