फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Thu, 03 Oct 2024 03:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा शहीद स्मारक स्थल पर तहसीलदार को ज्ञापन देते राज्य आंदोलनकारी।-संवाद - फोटो : खटीमा शहीद स्मारक स्थल पर तहसीलदार को ज्ञापन देते राज्य आंदोलनकारी।-संवाद
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहे के पास शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों की याद में बुधवार को खटीमा शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक स्थल पर सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने तहसीलदार हिमांशु जोशी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की सुनवाई के लिए ठोस माध्यम नहीं होने के कारण प्रदेश के 12 हजार से अधिक राज्य आंदोलनकारी परिवारों को संघर्ष करना पड रहा है।
उन्होंने चिह्नित और गैर चिह्नित राज्य आंदोलनकारी की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की ओर से फोरम बनाने और 12000 परिवारों के संरक्षण के लिए एक सक्षम आयोग-परिषद के गठन की मांग की। वहां भगवान जोशी, प्रकाश जोशी, रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडेय, राम सिंह धामी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने मनाया काला दिवस

रुद्रपुर। राज्य गठन के 24 साल बाद भी मुजफ्फनगर गोलीकांड के दोषियों का सजा नहीं मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने काला दिवस मनाया।बुधवार को गांधी पार्क में आयोजित धरने में अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि दोषियों को 30 साल बाद भी सजा न मिलना ना केवल उत्तराखंड में राज करने वाली सरकारों की नाकामी है बल्कि न्याय प्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न है। इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। राज्य आंदोलनकारी रेखा जोशी ने कहा कि राजनीतिक दलों की मनमानी के कारण राज्य गठन का लाभ उत्तराखंड के लोगों को न मिलकर, बाहरी प्रदेशों के लोगों को मिल रहा है। वहां भास्कर पांडे, नवल शर्मा, विनोद जोशी, जानकी जोशी, देवकी बिष्ट, चंद्रा पंत, मनोहर लोहनी, संजीव जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें