फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ और बार एसोसिएशन ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में प्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष को ज्ञापन देते शिक्षक। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों एवं बार एसोसिएशन के सदस्यों ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला शनिवार को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने, सप्तम एरियर के वेतन का भुगतान कराने, नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को बी श्रेणी का आवासीय भत्ता दिलाने सहित अन्य मांगें रखीं। वहीं, बार एसोसिएशन ने कहा कि सिविल कोर्ट, एसडीएम कार्यालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय और कई अन्य कार्यालय कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में अस्थायी रूप से चल रहे हैं। यहां सीमित जगह है इसलिए बंद पड़ी सूत मिल में नए सिरे से सभी कार्यालयों को स्थापित किया जाए। वहां पर स्वतंत्र मिश्रा, दिनेश शर्मा, मुनेश कुमार, दिग्विजय चौहान, अरविंद चौहान, प्रमोद चौहान, अंकित वर्मा, रवीश जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें