फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्दी के गोदाम में आग लगी, लाखों का नुकसान

Tue, 15 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रद्दी के खुले गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते लाखों रुपये कीमत की कई ट्रक रद्दी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों ने सात घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार देर रात बांसफोड़ान पुलिस चौकी-अल्ली खां मार्ग पर केला मंडी के पास मोहल्ला महेशपुरा में रद्दी के खुले गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते करीब 12 ट्रक गत्ते की रद्दी जल कर राख हो गई। बिना छत का यह गोदाम चारों ओर से मकान से घिरा भूखंड है। गोदाम के मालिक मोहम्मद सरफराज निवासी महेशपुरा ने बताया कि आग लगने की सूचना उनको देर रात करीब 1:20 बजे मिली। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 2:40 बजे पहुंची। तब तक आग की लपटें बराबर में स्थित तीसरी मंजिल की छत के बराबर तक पहुंचने लगी थीं। फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों ने सुबह नौ बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बराबर के मकानों से भी पाइप के जरिये आग बुझाने में मदद ली गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम के आसपास रहने वालों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान तमाशबीनों की भी भारी भीड़ जुट गई थी। गोदाम स्वामी के मुताबिक उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें