फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम की बस ने अधेड़ को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। परिवहन निगम की बस ने सड़क किनारे खड़े 54 वर्षीय व्यक्ति को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त दयाराम निवासी गांव गोकुलनंगला कलान, जलालाबाद, शाहजहांपुर यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने चालक को बस सहित गदरपुर में पकड़ लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे मुख्य मार्ग स्थित गुरुद्वारे के सामने हल्द्वानी की ओर से आ रही बस ने सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ को कुचल दिया। टक्कर से चाय विक्रेता सुनील कुमार की सड़क किनारे खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर एसआई संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब और बैग की तलाशी लेने पर पुलिस उसकी शिनाख्त यूपी के गांव गोकुलनंगला कलान जलालाबाद के दयाराम के रूप में की गई। सूचना पर दयाराम के भाई राजाराम, अमर सिंह, हरिराम, राजेश कुमार, मोतीराम और ग्राम प्रधान सुभाष चंद सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। मृतक के बड़े भाई राजाराम ने बताया कि दयाराम अविवाहित था और घर से 11 दिन पहले ही वह आया था। दयाराम जोड़ों के दर्द का तेल बनाकर बेचता था। इधर, एसआई संदीप पिलख्वाल ने बताया कि बस चंडीगढ़ से आ रही थी। बाजपुर बस स्टैंड पर सवारियों को छोड़कर बस हल्द्वानी जा रही थी। बस को गदरपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। चर्चा है कि ड्राईवर को झपकी लगने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें