फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लोहियाहेड पावर हाउस मार्ग पर सरपट दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। लोहियाहेड पावर हाउस मार्ग का चौड़ीकरण सोमवार से शुरू हो गया है। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने करीब 2.64 करोड़ की लागत से पांच किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खटीमा से लोहियाहेड होकर मेलाघाट-नेपाल के लिए सफर और आसान होगा।
विज्ञापन

सात दशक से लोहियाहेड पावर हाउस से नगर तक करीब छह किमी मार्ग चार मीटर चौड़ा था। लंबे समय से उक्त सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और हॉटमिक्स कराने की मांग उठ रही थी। विधायक धामी की पहल पर लोहियाहेड पावर हाउस प्रशासन ने पांच किमी सड़क के लिए धन स्वीकृत किया। विधायक ने कहा कि इससे पावर हाउस प्रबंधन एवं नगरा तराई, चौड़ापानी समेत कई गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। पहले चरण में पॉलीप्लैक्स फैक्ट्री से चुंगी तक 1.08 करोड़ रुपये, दूसरे चरण में लोहियाहेड से चौड़ापानी होकर कालापुल तक 65 लाख रुपये से सड़क की मरम्मत होगी। इस दौरान लोहियाहेड पावर हाउस के सहायक अभियंता जगदीश असवाल, दीवान सिंह धामी, बलवंत सिंह, केदार, मनोज, मनीष जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें