फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राजनीति का अखाड़ा बनीं ट्रांजिट कैंप कोतवाली, भाजपाइयों का आधी रात में धरना

Sat, 18 Apr 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आरएसएस कार्यकर्ता से अभद्रता के आरोप पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप राजनीति का अखाड़ा बन गई। विधायक समेत कई भाजपाइयों ने आधी रात को कोतवाली के बाहर धरना दे दिया। दारोगा पर आरोप था कि किसी काम को पहुंचे आरएसएस कार्यकर्ता को धक्का मारकर बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर कुछ लोग कोतवाली लाए थे। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच शुरू की। इसी दौरान युवक के परिजन के साथ आरएसएस कार्यकर्ता रमेश शर्मा के साथ पुलिस से वार्ता करने के लिए कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि एक दारोगा ने उसके साथ अभद्रता करते हुए धक्का देकर कोतवाली से बाहर निकाल दिया। इसके बाद रमेश ने इसकी सूचना अपने साथी कार्यकर्ताओं को दी। मौके पर साथी कार्यकर्ता पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वहीं सूचना मिलने पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और गेट के बाहर धरने में बैठ गए। विधायक ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने काम से कोतवाली आता है तो उसके साथ अभद्रता करना गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-
एसएसपी के आश्वासन पर मानें विधायक और कार्यकर्ता
रुद्रपुर। मामला बढ़ने पर कोतवाल मोहन पांडे ने विधायक और कार्यकर्ता को कोतवाली के अंदर बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान भी तीखी बहस होती रही। वहीं विधायक ने एसएसपी अजय गणपति से दूरभाष पर वार्ता कर मामले के बारे में बताया और कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन


दो घंटे तक चला कोतवाली के बाहर धरना और हनुमान चालीसा
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे से लेकर दो बजे तक कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन चला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता दारोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए थे।

एसएसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल
रुद्रपुर। पुलिस के जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन के बाद भी कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमा नहीं। कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल विधायक शिव अरोरा की अगुवाई में पुलिस कार्यालय पहुंचा और एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली ट्रांजिट कैंप में लगे सीसीटीवी कैमरे और अब तक की जांच में कार्यकर्ता से अभद्रता या धक्का मुक्की की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अजय गणपति, एसएसपी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें