केलाखेड़ा। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत की ओर से नगर की जनगणना के लिए गुरुद्वारा साहिब हाल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। पहले दिन शिविर में दो फील्ड ट्रेनरों ने 26 प्रगणक और पांच सुपरवाइजरों सहित 31 प्रशिक्षुओं को जनगणना की अवधारणा, वैधानिक अधिकारों, धाराओं और उपधाराओं के साथ नजरी नक्शा बनाने की विस्तृत जानकारी दी गई। दूसरे दिन शुक्रवार को फील्ड ट्रेनर प्रभाकर तिवारी और टिकेंद्र चौहान ने प्रशिक्षुओं को एचएलओ एप ऑपरेट करने और जनगणना के दौरान परिवार के मुखिया द्वारा पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों के बारे में विस्तृत जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया। नगर पंचायत ईओ नौशाद हसीन ने बताया कि प्रथम चरण में 25 अप्रैल से 24 मई तक घर-घर जाकर नगर पंचायत क्षेत्र की जनगणना के लिए तीन दिवसीय शिविर 18 अप्रैल तक चलेगा।