काशीपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में चल रहे प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षु फायर सर्विस चालकों को फायर स्टेशन काशीपुर और आईजीएल फैक्टरी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
प्रशिक्षु फायर सर्विस चालक अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर महेश चंद्र, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी काशीपुर श्याम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। फायर स्टेशन काशीपुर में फायर स्टेशन में उपलब्ध फायर टेंडर, अग्निशमन उपकरणों एवं अन्य संसाधनों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। आपातकालीन परिस्थितियों में फायर टेंडर, विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। आईजीएल फैक्टरी के भ्रमण के दौरान फायर सेफ्टी चीफ आरके शर्मा ने प्रशिक्षु चालकों को अग्निशमन एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। संवाद