जसपुर। भूतपुरी मार्ग की टूटी पुलिया का निर्माण करीब दो महीने बाद पूरा हो गया है। 26 जनवरी को इसे आवागमन के लिए खोला जाएगा। इससे लोगों ने अब राहत की सांस ली है। प्रशासन ने पुलिया के पास वाले रास्ते से आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है।
बीती छह अगस्त को हुई बारिश से भूतपुरी मार्ग की पुलिया का एक हिस्सा टूट कर धंस गया था और सड़क पर दरार आ गई थी। लोनिवि के एई नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिया बनकर तैयार हो गई है। दैवी आपदा मद से शासन ने पुलिया निर्माण के लिए 14.87 लाख रुपये मंजूर किए थे।