फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

Tue, 10 Jan 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ करते एएसपी मंजूनाथ टीसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यातायात पुलिस ने सोमवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी और गल्फार कंपनी के सहयोग से इंद्रा चौक पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए पर्चे भी वितरित किए। शुभारंभ करते हुए एएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पूरे सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करने के लिए रोजाना नए अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में सीपीयू भी लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करेगी। इसके चलते मंगलवार को पूरे शहर में एक बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। मंगलवार को इंद्रा चौक पर वाहन चालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनका निशुल्क आई टेस्ट और ब्लड प्रेशर चेक किया जाएगा। अभियान में स्कूलों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इस दौरान सीओ ट्रैफिक स्वतंत्र कुमार सिंह, सीपीयू प्रभारी भगवत सिंह राणा, नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अनुज तिवारी, अरुण कुमार, जीजी जोशी, बीबी गौड़, गल्फार कंपनी के पीके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें