फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: त्योहार पर भी लगा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

Fri, 28 Aug 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे की रोड पर जाम के कारण वाहन फंसे रहे
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्योहार का उल्लास शहर की सड़कों पर जाम में उलझता नजर आया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। काशीपुर रोड, गावा चौक, त्रिशूल चौक और नैनीताल हाईवे पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ और वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से यातायात व्यवस्था की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले। इसके चलते मुख्य बाजार और आसपास की सड़कों पर पैदल चलने वालों के साथ ही तीन और चारपहिया वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। कई जगह वाहन बेतरतीब खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद

कोट
शहर में यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। नियमाें के विरुद्ध वाहन दौड़ाने और खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। - उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें