फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजार से गायब हुए लक्ष्मी-गणेश के पारंपरिक पोस्टर, सीनरी ने ली जगह

Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दीपावली पर घरों और दुकानों की सजावट में इस बार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दीपावली के मौके पर लक्ष्मी-गणेश, शुभ-लाभ और धार्मिक संदेशों वाले पोस्टरों की खूब मांग रहती थी, लेकिन इस बार बाजार में इनकी बिक्री बेहद कम हो गई है। इनकी जगह अब रंग-बिरंगी और आकर्षक सीनरी लोगों की पसंद बन रही हैं।
विज्ञापन

शहर के बाजार में दीपावली की खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग सजावट का सामान खरीद रहे हैं लेकिन पारंपरिक धार्मिक पोस्टर के प्रति पहले जैसा उत्साह नजर नहीं आ रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, पहले दीपावली से काफी पहले ही लक्ष्मी-गणेश और अन्य धार्मिक पोस्टरों की मांग बढ़ जाती थी लेकिन अब इनकी बिक्री काफी कम हो गई है।
दुकानदारों का कहना है कि अब बाहर से भी इस तरह के पारंपरिक पोस्टर आने बंद हो गए हैं। इनकी जगह अब अलग-अलग डिजाइन और प्राकृतिक दृश्यों वाली सीनरी ने ले ली है जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। सजावट के बदलते तौर-तरीकों के बीच दीपावली के बाजार से पारंपरिक पोस्टरों की रौनक धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें