फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी क्रमिक अनशन में बैठे व्यापारी

विज्ञापन
गदरपुर में क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों को संबोधित करते राजेंद्र पाल सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। विवादित भूमि पर निर्माणाधीन दुकानों का मामला गहरा रहा है। दुकानों का निर्माण रुकवाने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार से विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रीशुदा भूमि पर हाउस टैक्स लगाने की एवज में पालिका अध्यक्ष ने सुविधा शुल्क की मांग की थी। सुविधा शुल्क नहीं देने पर उक्त भूमि को लीज की भूमि बताकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। जब तक भ्रष्टाचार की जांच नहीं होगी, क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 10 जून को भी व्यापारियों ने थाने में धरना प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की गई थी।
एएसपी की ओर से जांच के लिए चार दिन का समय मांगने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया था। लेकिन 11 दिन बीतने के बावजूद भी कोई भी कार्यवाही नहीं की गई थी। सभासद मनोज गुंबर और परमजीत सिंह ने पालिका प्रशासन पर वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

वहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, मिष्ठान एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गुंबर, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष किशन लाल सुधा, प्रधान संघ अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, इंदरपाल सिंह, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लवली हुड़िया आदि थे।
इधर, पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस का कहना है कि एक सुनियोजित तरीके से उन्हें बदनाम करने की साजिश रचकर कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। व्यापारियों की मांग पर आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी की जांच में आरोप झूठे पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह हर जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें