फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने लोन शिविर लगाकर कोविड कर्फ्यू बढ़ाने का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से कोविड कर्फ्यू की तिथि 22 जून तक बढ़ाने पर आक्रोशित व्यापारियों ने पांच मंदिर चौक पर ऋण मेला शिविर का आयोजन किया। उन्होंने रुपये एकत्र कर व्यापारियों को ऋण के रूप में देते हुए कर्फ्यू बढ़ाने पर विरोध जताया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर कोविड कर्फ्यू 22 जून को खत्म नहीं किया गया तो 23 जून को सभी व्यापारी दुकानों के शटर खुद उठा देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कोविड कर्फ्यू के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में सभी व्यापारी पांच मंदिर चौक में विभिन्न बैनरों के साथ एकत्र हुए। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने रुपये इकट्ठा कर एक दूसरे को ऋण के रूप में कुछ रुपये भी दिए। व्यापारियों ने कहा कि कोविड कर्फ्यू लगने पर व्यापारी पूरी तरह से परेशान हो चुका है। बैंकों के कर्ज चुकाने के लिए रुपये नहीं हैं, बिजली का बिल, कर्मचारियों का वेतन निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि सरकार की ओर से पहले एक जून फिर आठ जून, 15 जून और अब 22 जून को कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। जिले में कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद भी पूरा बाजार खोलने के लिए अनुमति नहीं मिल रही है। वहां नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, मनीष गोस्वामी, पारस अरोड़ा, अनिल रावत, बलजीत सिंह, शिव बंसल, विजय जग्गा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें