फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, आरटीओ कार्यालय के पास किया घेराव

Wed, 23 Sep 2026 12:31 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में जीएसटी विभाग के सर्वे के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेल टैक्स ऑफिस पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आरटीओ कार्यालय के पास सेल टैक्स ऑफिस में जीएसटी विभाग की ओर से किए जा रहे सर्वे के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे। व्यापारियों ने कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया और सर्वे की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विभाग से कार्रवाई के तरीके में बदलाव और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें