फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने पूछा सवाल, फुटपाथ निर्माण में देरी क्यों ?

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में फुटपाथों का अधूरा निर्माण व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नगर निगम के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद बाजार में कई स्थानों पर अतिक्रमण हटने के बाद भी फुटपाथ निर्माण शुरू नहीं हुआ है। जबकि कुछ स्थानों पर फुटपाथ निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है। व्यापारियों ने नगर निगम से सवाल पूछा है कि जिस तरह बाजार में अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण में तेजी दिखाई थी, उसी तरह फुटपाथ बनाने में तेजी दिखाई जाए। फुटपाथ निर्माण में देरी बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थाएं फैलने के साथ ही जाम की समस्या भी खड़ी हो रही है। सोमवार को व्यापारियों ने अपनी इस समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

- नगर निगम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण का ध्वस्तीकरण तो दो साल पहले कर दिया है, लेकिन अब फुटपाथ और नाली निर्माण कार्य में तेजी नहीं दिखाई जा रही है। इससे व्यापारियों व दुकानदारों को दिक्कतें हो रही हैं। लक्ष्मण दास बांगा
- बाजार में कई स्थानों पर फुटपाथ निर्माण अधूरा है। जबकि कई स्थानों पर फुटपाथ पर अतिक्रमण हो चुका है। लेकिन नगर निगम न तो फुटपाथ बनवा रहा है और न ही अतिक्रमण हटवा रहा है। प्रेेम सागर
विज्ञापन

- मुख्य बाजार में कई दुकानों के आगे अव्यवस्थित फुटपाथ बनाए गए हैं। फुटपाथ निर्माण में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। जहां अतिक्रमण हट चुका है, वहां शीघ्र फुटपाथ बनना चाहिए। डॉ. ज्योति प्रकाश
- फुटपाथ निर्माण न होने के कारण कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के आगे 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ठेली लगवा रहे हैं। लेकिन नगर निगम प्रशासन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। सुशील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें