बाजपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और गो वंश संरक्षण टीम ने कोरोना काल में मृत लोगों को श्रद्धांजलि, शांति पाठ का आयोजन किया।
सोमवार को मंडी समिति परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कोरोला काल में मृत लोगों की शांति के लिए शांति पाठ कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य करने वाले कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे गए। वहां परिषद के विभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह मियान, गोवंश संरक्षण के अध्यक्ष गणेश यादव, विनीत मठपाल, प्रियांशु सक्सेना, प्रियांशु गुप्ता, विशाल पारस, शिवम यादव, पंकज कोली, राहुल ठाकुर, बलवीर सिंह आदि थे।