फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में पांच दिन बाजार खुलने के आदेश से व्यापारियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
रचित सक्सेना। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
हफ्ते में पांच दिन बाजार खुलने के आदेश से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। व्यापारियों ने राहत भरी सांस लेते हुए कहा कि बाजार खुलने से खरीदारी बढ़ने पर बैंक के कर्ज का बोझ कम हो जाएगा। साथ ही ग्राहकों को भी बाजार में भीड़ से छुटकारा मिलेगा। पांच दिन बाजार खुलने से अपने आप भीड़ कम रहेगी। ग्राहकों को मास्क का उपयोग करना और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील करते रहेंगे।
विज्ञापन

--
डेढ़ माह से काफी दिक्कतें झेलनीं पड़ी हैं। पांच दिन बाजार खुलने के आदेश के बाद थोड़ी राहत मिली है। कोविड कर्फ्यू के चलते आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी। बच्चों की स्कूल फीस, बिजली का बिल देने में ही हालत खराब हो गई थी। - सुरमुख सिंह विर्क, फर्टीलाइजर व्यापारी (रुद्रपुर)।
--
जिले में कोरोना संक्रमण के केस भी बहुत कम हो गए हैं। सरकार के निर्णय की सराहना करते हैं। पांच दिन बाजार खुलने से खरीदारी भी ठीक रहेगी, व्यापारियों को राहत मिली है। - सागर छाबड़ा, टेक्सटाइल व्यापारी (रुद्रपुर)।
विज्ञापन

--
शुरूआत से ही मोबाइल की दुकानें बंद चल रही हैं। व्यापारियों के साथ ही ग्राहकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं थी। करीब आठ लाख रुपये तक नुकसान झेलना पड़ा था। दुकान खुलने से अब राहत मिलेगी। - मनीष गोस्वामी, मोबाइल कारोबारी (रुद्रपुर)।
--
पहले हफ्ते में तीन दिन दुकानें खुलतीं थी। तब दुकान के आगे बहुत भीड़ हो जाती थी लेकिन अब पांच दिन दुकानें खुलने से ग्राहक आराम से सामान खरीद सकता है। सरकार ने आदेश से काफी राहत मिली है। - विजय फुटेला, किराना व्यापारी (रुद्रपुर)।
सप्ताह में पांच दिन दुकानें खोलने के आदेश से व्यापारियों में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। कोविड कर्फ्यू के बीच शासन की ओर से सप्ताह में पांच दिन दुुकानें खोलने का आदेश जारी करने से व्यापारियों को राहत मिली है। व्यापारियों ने शासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कारोबार को गति मिलेगी और व्यापारी भी नुकसान से बचेंगे। कोविड कर्फ्यू के बीच दुकानें बंद होने से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था। कई बार व्यापारियों ने दुकानों को रोजाना खोलने की मांग भी रखी। शासन ने सप्ताह में तीन दिन दुकानें खोलने के आदेश दिया था। इधर, रविवार को शासन से जारी नए आदेश के अनुसार व्यापारी दुकानेें सप्ताह में पांच दिन खोल सकेंगे और दुकानें खोलने का समय भी बढ़ाया गया है। इस दौरान कुछ दुकानदार चोरीछिपे दुकानें खोलकर मनमाने दामों पर ग्राहकों को सामान बेच रहेे थे। माना जा रहा है कि लगातार दुकानें खुलने से अब इस पर भी अंकुश लगेगा।
आदेश को लेकर क्या कहते हैं व्यापारी
काशीपुर में मनिहारी दुकानदार मुकेश पाहवा ने सरकार के इस आदेश को राहत भरा कदम बताया है। उनका कहना है कि इस आदेश से निराश हो चुके व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
--
मोबाइल विक्रेता (काशीपुर) चेतन अरोरा कहते हैं कि सरकार ने देरी से ही पर सही कदम उठाया है। दुकानें बंद होने से दुकानदारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी, जिसके अब पटरी पर आने की उम्मीद है।
--
काशीपुर में परचून की दुकान चलाने वाले छोटेलाल कहते हैं कि परचून की दुकानें खोलने की अनुमति पहले से थी लेकिन अन्य दुकानों के बंद होने से ग्राहक कम आ रहे थे। अब ग्राहक बढ़ने पर कारोबार भी बढ़ेगा।
--
काशीपुर में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक वर्मा कहते हैं कि सरकार ने नया आदेश देकर दुकानदारों की मांग का सम्मान किया है। दुकानदारों को भी कोविड नियमों के तहत दुकानें खोलने का प्रयास करना चाहिए।
कोविड कर्फ्यू के चलते व्यापारी आर्थिक संकट के दौर में है। समय सीमा घटाकर सारे व्यापारियों को कारोबार करने की अनुमति दी जानी चाहिए। शनिवार, रविवार को कर्फ्यू से कोरोना नहीं रुकेगा, उसके लिए कोविड गाइडलाइन का अनुपालन जरूरी है। - महेंद्र सिंह ठाकुर, होटल व्यवसायी (खटीमा)।
पूर्ण बाजार खोले जाने की अनुमति मिलनी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए सुबह और शाम के समय में कटौती की जानी चाहिए। दुकानों को सप्ताह में एक या दो दिन बंद रखने से सिर्फ व्यापारियों को नुकसान होगा। - रचित अग्रवाल, व्यापारी (खटीमा)।

महेंद्र सिंह ठाकुर।- फोटो : KHATIMA

व्यापारी, दीपक वर्मा।- फोटो : KASHIPUR

व्यापारी, छोटे लाल।- फोटो : KASHIPUR

व्यापारी, चेतन अरोरा।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर के व्यापारी, मुकेश पाहवा।- फोटो : KASHIPUR

विजय फुटेला।- फोटो : RUDRAPUR

मनीष गोस्वामी।- फोटो : RUDRAPUR

सागर छाबड़ा।- फोटो : RUDRAPUR

सुरमुख सिंह विर्क।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें