बाजपुर में निजी अस्पताल के डॉक्टर चेतन पांडेय को सम्मानित करते विहिप पदाधिकारी।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर के निजी अस्पतालों में जाकर 11 डॉक्टरों को कोरोना योद्धा सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. चेतन पांडेय, डॉ. राकेश कुमार भटनागर, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. विनय चौहान, डॉ. विश्वास जोशी, डॉ. सुभाष राय, डॉ. मोहन राय, डॉ. मणिलाल गुप्ता, डॉ. दीपक गुप्ता, पैथोलॉजी लैब के मनोज ठाकुर और सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक में सेवारत चिकित्सकों को कोरोना सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया।
वहां विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस, राजेश पाठक, तेज प्रकाश शर्मा, योगेश राजपूत, सचिन गौतम, विशाल दक्ष, देवेंद्र चंद्रा, गौरव शर्मा, सूरज सागर, मोहित मित्तल आदि थे। (संवाद)