फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक श्रेणी में होगा ट्रैक्टर का पंजीकरण

Wed, 25 Oct 2017 12:12 AM IST
कीर्तिराज रुमाल रुद्रपुर।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्र सरकार का एक और फरमान किसानों पर भारी पड़ने वाला है। ट्रैक्टर-ट्राली को अव्यावसायिक श्रेणी से बाहर करने की तैयारी की जा रही है। नवंबर में इसका आदेश जारी हो जाएगा। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली का पंजीकरण व्यावसायिक श्रेणी में होगा। जीएसटी दर 28 फीसदी होने से इसकी कीमत और पंजीकरण शुल्क भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मोटर वाहन नियम-1989 के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली कृषि और अव्यावसायिक श्रेणी में आती है। केंद्र सरकार इसमें संशोधन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को व्यावसायिक श्रेणी में डालने की तैयारी कर रही है। एआरटीओ प्रशासन नंद किशोर ने बताया कि केंद्र सरकार ने इसका ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नवंबर दूसरे सप्ताह में इसके लागू होने की संभावना है।

सके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का भी व्यावसायिक पंजीकरण होगा और तिमाही टैक्स वसूला जाएगा। इसमें कृषि श्रेणी में पंजीकरण का विकल्प भी रहेगा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि ट्रैक्टर पर अब तक 12 फीसदी जीएसटी लगता है। व्यावसायिक श्रेणी में आने से जीएसटी दर 28 फीसदी हो जाएगी।
विज्ञापन


इधर, तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क ने कहा इसका विरोध किया जाएगा। यह किसानों के साथ अन्याय है। आरटीओ के हल्द्वानी जोन में पंजीकृत ट्रैक्टर ट्राली क्षेत्र ट्रैक्टर ट्रॉली रुद्रपुर 26,629 1163 हल्द्वानी 20,093 3332 काशीपुर 2847 460 चंपावत 85 06 रामनगर 26 शून्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें