फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में बच्चों में फैल रहा टोमेटो संक्रमण

Mon, 06 Oct 2025 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। इन दिनों सितारगंज में बच्चों में तेजी से टोमेटो संक्रमण फैल रहा है। पिछले 10 दिनों में अब तक टोमेटो संक्रमण के करीब 35 मामले सामने आ चुके हैं। ज्यादातर स्कूली बच्चे इसकी चपेट में आ रहें हैं। वहीं, डॉक्टरों ने संक्रमित बच्चों के अभिभावकों को उन्हें एक सप्ताह आइसोलेशन में रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि उप जिला अस्पताल सितारगंज में रोजाना चार-पांच अभिभावक अपने बीमार बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल में अब तक करीब 35 बच्चे टोमेटो संक्रमित पाए गए। जिनका इलाज कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह एक सामान्य संक्रमण है, जो आमतौर पर बच्चों में फैलता है। बच्चों को सही समय से इलाज मिलने पर वहां सप्ताह भर में ठीक हो जाते हैं।


क्या है संक्रमण

टोमेटो संक्रमण यानी हैंड, फुट और माउथ डिसीज (एचएफएमडी) है। यह एक प्रकार का संक्रमण है। जो मुख्य रूप से एंटरोवायरस और काक्ससेकी वायरस के कारण होता है। यह 5 से 14 साल के बच्चों में तेजी से फैलता है। इसमें बच्चों को तेज बुखार के साथ उनके हाथ, पांव और मुंह में लाल चकत्ते व छाले बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्षण

- अचानक तेज बुखार आना
- गले में दर्द और खाना खाने में तकलीफ होना
- मुंह के भीतर और बाहर छाले या दाने होना
- हाथ और पैर पर फफोलेदार दाने होना
- शरीर में कमजोरी और चिड़चिड़ापन होना


बचाव


- लक्षण दिखते ही बच्चे को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- कम से कम एक सप्ताह तक बच्चों को घर में आइसोलेट रखें।
- बच्चों को तरल पदार्थ और फल ज्यादा दें ताकि उनकी इम्यूनिटी बनी रहे।
- बार-बार हाथ धोएं और मास्क पहनने की आदत डालें।
- दूषित वस्तुओं और अस्वच्छ खानपान से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें