फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: झाड़ी काटने को कहा था, काट दिए फलदार हरे पेड़

Mon, 29 Apr 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर मंडी परिषद में कटा पड़ा हरा फलदार पेड़।
विज्ञापन
रुद्रपुर। मंडी परिषद में फलदार हरे पेड़ काट दिए गए। इससे मंडी प्रशासन में खलबली मच गई। मामला एमडी तक पहुंचा तो उन्होंने जांच बैठा दी। एमडी ने कहा कि जांच के बाद मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी परिषद में इन दिनों कार पार्किंग के लिए सीसी का निर्माण चल रहा है। पार्किंग निर्माण में बाधा बन रही झाड़ियों को काटा जा रहा था। बताया गया कि झाड़ियां काटते समय करीब दस से 12 फलदार पेड़ भी काट दिए गए। एमडी बीएस चलाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडी की महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट को जांच करने के आदेश दिए।
एमडी चलान ने बताया कि जेई ने झाड़ी काटने को कहा था, लेकिन झाड़ियों के अलावा कागजी नींबू, अमरुद, लीची के कुछ पेड़ काट दिए गए। महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट को जांच करने के आदेश दिए हैं। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें