फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के शिकार हवलदार की अंत्येष्टि आज

Sun, 24 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
कांस्‍टेेबल की अंतयेष्‍टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीन से लगी सीमा पर निर्माण के दौरान शनिवार को 71-बंगाल इंजीनियर के हवलदार रघुवर दत्त (40) हादसे का शिकार हो गए। सोमवार की सुबह उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। सूचना पर जवान के घर पर कोहराम मचा हैं। उनकी वृद्ध मां और पत्नी अचेतावस्था में हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से जाखपंत पिथौरागढ़ निवासी शहीद रघुवर दत्त जोशी का परिवार 2008 से खटीमा के भूड़ गांव में आकर रहने लगा था। वर्ष 1994 में बंगाल इंजीनियर में भर्ती रघुवर दत्त जोशी चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। पिता स्व. पुरुषोत्तम जोशी भी सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके थे। दो बड़े भाई भी फौज में हैं। 

शहीद का पुत्र गौरव 12 वर्षीय और पुत्री रिया नौ वर्षीय है। चाइना बार्डर से लगी देश की सीमा पर निर्माण के दौरान जोशी की शनिवार सुबह निर्माण के दौरान मौत हो गई थी। जोशीमठ से हवाई मार्ग से पार्थिव शरीर बरेली लाया गया। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका ने सेना के हवाले से बताया कि शहीद जवान का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें